Raipur Breaking : बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को इस्तीफा सौंपा, रायपुर के सभी विधायक रहे मौजूद
June 17, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Raipur Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद रहे।
इस्तीफे के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, एक नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं। आप सभी का प्यार और दुलार मिलता रहेगा. मैं रायपुर दक्षिण की जनता से माफी मांगता हूं। मुझे विधायक का पद नई दायित्व के साथ छोड़ना पड़ा है। मैं संसद में जनहित के मुद्दों को उठाता रहूंगा। केंद्र में मंत्री नहीं बन पाने का मुझे मलाल नहीं।
#WATCH | Raipur: BJP MP from Raipur, Brijmohan Agrawal tenders his resignation as MLA in the Chhattisgarh government at Assembly Speaker Raman Singh’s residence. pic.twitter.com/nKJqiZkbwX
— ANI (@ANI) June 17, 2024
RELATED POSTS
View all