Live Khabar 24x7

Share Market Closing : अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 269 अंक फिसला, निवेशकों के 1.67 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

June 21, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 269.03 अंक यानी (0.35%) की तेजी के साथ 77,209.90 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 65.90 अंक यानी (0.28%) की उछाल के साथ 23,501.10 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एयरटेस, इंफोसिस, टीसीएस, JSW स्टील और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, HCL टेक, व्रिपो और मारुति के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, L&T, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और HUL सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

निवेशकों के 1.67 लाख करोड़ डूबे

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 434.07 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 20 जून को 435.74 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.67 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all