Live Khabar 24x7

Cyclone Biparjoy Update : इन राज्यों में बढ़ा चक्रवात बिपरजॉय का खतरा, होगी मूसलाधार बारिश, जानें अपने सूबे का हाल

June 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Cyclone Biparjoy Update : देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीद जताई हैं। यह उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ेगा।

चक्रवात के कारण अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। जिसके कारण तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वालसाड के तहसीलदार टीसी पटेल ने कहा, “हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा और वे सभी वापस आ गए हैं। लोगों को जरूरत पड़ने पर समुद्र के किनारे स्थित गांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उनके लिए आश्रय बनाए गए हैं। हमने 14 जून तक पर्यटकों के लिए बीच को बंद कर दिया है।”

केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात के कारण केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

इसके आलावा चक्रवात के कारण बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इन इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। लेकिन, तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all