Sunny Deol’s Son Marriage : सनी देओल के घर जल्द बजेगी शहनाई, बेटे की शादी के लिए सज उठा घर, होटल ताज में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
June 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Sunny Deol’s Son Marriage : बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल जल्द ही ससुर बनने जा रहे है। उनके बेटे करण देओल की कुछ दिनों में शादी होने जा रही है। जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल ह्री है। शादी के लोइये घरों को पूरी तरह से सजाया जा रहा है।
कुछ फोटोज भी सामने आई है। जिसमें डकहा जा सकता है कि घर को फूल और लाइट्स से सजाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण 16 से 18 जून के बीच अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा आचार्य से शादी करने वाले हैं।
होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण देओल की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के बांद्रा के ताज लैंड एंड में 18 जून को होगी। इस पार्टी में हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नामी सितारे शामिल हो सकते हैं। देओल खानदान में शादी है, जिसमें कई सारे बॉलीवुड सिलेब्स अटेंड करने के लिए पहुंचेंगे। इस शादी के लिए परिवार ने काफी तैयारियां की हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के दिन ही सगाई की थी।
लॉन्ग टाइम गलफ्रेंड से कर रहे शादी
मिली जानकारी मुताबिक, करण देओल की शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग शामिल होंगे। करण देओल की गर्लफ्रेंड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों परिवार इस शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
पल पल दिल के पास से किया था डेब्यू
सनी देओल के बेटे करण देओल ने साल 2019 में अपना बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास के सतह किया था। करण देओल ने फिल्म यमला पगला दीवाना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। जल्द ही करण धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने-2 में नजर आएंगे।
RELATED POSTS
View all