Live Khabar 24x7

CG News : दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5-5 लाख रुपए का था इनाम, एक महिला भी शामिल…

July 2, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सुकमा। CG News : नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल सुकमा जिले में एक महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण व सीआरपीएफ डीआइजी सूरजपाल वर्मा के समक्ष सरेंडर किया।

Read More : Naxalites Surrender : पुलिस को बड़ी सफलता, चार नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक लाख का इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

महिला नक्सली पिछले 22 साल व पुरुष नक्सली पिछले 15 सालों से नक्‍सल संगठन से जुड़े थे। दोनों नक्‍सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित है। दोनों इनामी नक्‍सली सुकमा के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय रहे। दोनों आत्‍मसमर्पित नक्‍सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। दोनों नक्‍सली दर्जनों घटनाओं में शामिल थे।

RELATED POSTS

View all

view all