Live Khabar 24x7

Hathras Update : सत्संग में भगदड़, 107 तक पहुंची मृतकों का आंकड़ा, राहत-बचाव कार्य जारी…

July 2, 2024 | by Nitesh Sharma

hathras

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Hathras Update : यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए भगदड़ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 107 लोगों की मौत हो गई है। आगरा जोन के एडीजी ने 107 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। मृतकों में महिलाएं ज्यादा हैं।

कहा जा रहा है कि भोले बाबा के प्रवचन के दौरान भीड़ और गर्मी के कारण कुछ लोगों के बेहोश होकर गिरने के बाद अचानक से भगदड़ मच गई। इसमें सैकड़ों लोग गिरे तो बाकी लोग उन्हें कुचलते हुए भागने लगे। बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। श्रद्धालुओं के शव एटा, हाथरस और अलीगढ़ भेजे गए हैं। घायलों का इलाज भी एटा, अलीगढ़ और हाथरस में चल रहा है।

Read More : Big Breaking : सत्संग में मची भगदड़, अब तक 27 लोगों की मौत, कई घायल, जांच के लिए कमेटी गठित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिया है। आगरा जोन के एडीजी और अलीगढ़ कमिश्नर को जांच का काम दिया गया है। सीएम ने लखनऊ से मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह के साथ-साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने कहा है। योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित लोगों के इलाज का समुचित इंतजाम करने का आदेश दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all