हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के सीएम, चंपाई सोरेन देंगे इस्तीफा
July 3, 2024 | by Nitesh Sharma

रांची। झारखंड में इंडिया गठबंधन के विधायक दल की अहम बैठक हुई। जिसमें बड़ा फैसला लिया गया है। इंडिया गठबंधन की इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड में नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चा हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन झारखंड के नए सीएम बनने वाले हैं।
Read More : Jharkhand Politics : फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन की सरकार, हासिल किया विश्वास मत, समर्थन में पड़े 47 वोट…
बताया जा रहा हैं कि इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक हेमंत सोरेन को एक बार फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की बात पर सहमति बन गयी है। यानि हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हेमंत सोरेन की नाम पर सहमति दे दी है। ऐसे में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की ताजपोशी होने वाली है।
RELATED POSTS
View all