Raipur Unipole Scam : यूनिपोल मामले के दोषियों पर होगी कार्यवाही, चार-पांच दिनों में गिर सकती है गाज
June 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur Unipole Scam : राजधानी रायपुर में पिछले लम्बे समय से यूनिपोल घोटाले का मामला गरमाया हुआ है. सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी इस मामले को आड़े हाथों ले रही है. यूनिपोल गड़बड़ी मामले में खुद महापौर एजाज़ ढेबर काफी एक्टिव नजर आ रहे है.
मामले की जाँच के लिए दो अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है. जिसके चलते विलम्ब हो रही है. हालांकि अब इस मामले में जल्द कार्यवाही की बाते सामने निकल कर आ रही है. खुद महापौर ढेबर ने इस मामले में 4 से 5 दिनों में कार्यवाही होने की बातें कही है.
RELATED POSTS
View all