Live Khabar 24x7

नक्सलियों द्वारा लगाए गए क्लेमोर माइन फटा, 2 जवान घायल…

July 6, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए क्लेमोर माइन के ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नक्सल यूनिट C60 के जवानों के सर्चिंग से लौटने समय क्लेमोर माइंस ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

Read More : Naxalites Surrender : पुलिस को बड़ी सफलता, चार नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक लाख का इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नक्सल सेल ने बताया कि, आज सुबह नक्सली की पैठ वाले इलाके से सर्चिंग कर वापस लौट रहे थे। जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाते हुए गढ़चिरौली जिले के डोधराज ब्रिज के पास क्लेमोर माइंस से अटैक कर दिया। इस धमाके में दो जवानों के हाथ में मामूली चोट आई है। सैनिकों की मुस्तैदी के चलते माओवादियों की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद महाराष्ट्र सीमा पर खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all