CG Weather Alert : रायपुर समेत कई इलाकों में लू का कहर, तो इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
June 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। तेज गर्मी के साथ बारिश और तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे के लिए ग्रीष्म लहर (लू ) का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और 48 घंटे के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी गया है। 24 घंटे के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट में बस्तर जिले के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं 48 घंटे के लिए जारी किए गए येलो अलर्ट में जांजगीर चांपा, रायगढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार और रायपुर जिले के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।
इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने अलगे 3 घटों में बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा क्षेत्र में सतही हवा और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

RELATED POSTS
View all