Live Khabar 24x7

अपने ही एक पूर्व साथी को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, सरेंडर करने से थे नाराज, जांच में जुटी पुलिस…

July 8, 2024 | by Nitesh Sharma

crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सुकमा। नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया हैं। दरअसल नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सलियों ने इस बार अपने ही एक पूर्व साथी नक्सली को मौत के घाट उतार दिया हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में भय का वातावरण हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली अपने पूर्व साथियों के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देने से नाराज थे। अब ऐसा माना जा रहा है कि बारसे मासा के साथ आत्मसमर्पण किए अन्य साथियों पर भी नक्सली हमला कर सकते हैं।

बता दें कि बीते कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल ऐक्शन मोड में हैं। इस दौरान कई नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई का असर भी देखने को मिला है। इस दौरान कई नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण भी किया है। सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहने की संभावना है।

Read More : Naxalites Surrender : पुलिस को बड़ी सफलता, चार नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक लाख का इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पता चला है कि किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य बारसे मासा पर 4 लाख रुपए की इनाम रखा गया था। यह करीब 3 मुठभेड़ों में शामिल रह चुका था। इस पर कई थानों में मामले भी दर्ज थे। सरेंडर के बाद बारसे मासा किस्टाराम इलाके के अपने गांव सनमपेंटा पहुंचा हुआ था।

नक्सलियों द्वारा नुकेले औजार से वार

जब उनको पता चला कि वह आने वाला है यह खबर सुनते ही नक्सलियों ने नुकेले हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा बताया कि किष्टाराम थाना क्षेत्र के ग्राम सनमपेंटा में कल शाम आत्मसमर्पित नक्सली बारसे मासा की नक्सली संगठन द्वारा हत्या कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all