Share Market Closing : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex में 36 अंक की गिरावट, देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
July 8, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 36.22 अंक यानी (0.045%) की गिरावट के साथ 79,960.38 अंकों पर बंद हुआ है। इसी तरह NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 3.30 अंक यानी (0.014%) टूटकर 24,320.55 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निवेशकों ने आज के कारोबार में 26,000 करोड़ रुपए कमाया है।
आज टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन (Titan) का शेयर सबसे ज्यादा 3.54 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू, स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफ़सी बैंक (HDFC Bank) के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। वहीं आईटीसी (ITC) का शेयर आज 2.27 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही हिन्दुतान युनीलवर, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस के शेयर प्रमुख रूप से हरे निशान में रहे।
निवेशकों ने 26,000 करोड़ रुपए कमाए
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 450.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 4 जुलाई को 449.88 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 26,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all