Live Khabar 24x7

CG News : अंबिकापुर में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मलेन, CM भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी शैलजा समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत

June 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी आज अम्बिकापुर में संभागीय सम्मलेन करने जा रही है। कांग्रेस ने अब तक प्रदेश के चार संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में संभागीय सम्मलेन का आयोजन किया था। वहीं अब इस कार्यक्रम का समापन आज प्रदेश के पांचवे संभाग सरगुजा के अंबिकापुर में होगा।

अंबिकापुर में आज कांग्रेस का सरगुजा संभाग का सम्मलेन 11 बजे से शुरू किया जाएगा। जिसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित लगभग सभी केबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे शिरकत।

RELATED POSTS

View all

view all