Big Breaking : सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद…
July 9, 2024 | by Nitesh Sharma

कांकेर। Big Breaking : जिले खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों की बड़ी सफलता मिली हैं। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। वहीं घटनास्थल से महिला नक्सली का शव समेत हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किया गया है।
Read More : Big Breaking : कोल घोटाले मामले में निलंबित IAS रानू साहू और दीपेश टांक को बड़ी राहत, SC से मिली जमानत
मिली जानकारी के अनुसार, आज कांकेर के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा के जंगल में कांकेर DRG और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली और वहां से 1 महिला माओवादी का शव, एक 303 राइफल, एक 315 बोर राइफल और भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है।
RELATED POSTS
View all