Live Khabar 24x7

Horoscope Today 11 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 11 July 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 11 जुलाई, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों का रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। वहीं, कुछ राशियों को स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- ज्ञानार्जन के लिए सही समय। लिखने-पढ़ने के लिए सही समय। प्रेम में थोड़ा भावुकता पर नियंत्रण रखें। बच्चों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। मां का साथ होगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। बाकि प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। व्यावसायिक ऊर्जा होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। अपनों का साथ होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जुबान अनियंत्रित न होने दें। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ व व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्चा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। यूं कहिए कि चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। तांबे की वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। रास्ते की बाधाएं दूर हो जाएंगी। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म का हिस्सा बनेंगे। शुभ समय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि- एक और दिन थोड़ा नकारात्मक है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य में ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान नरम-गरम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all