Live Khabar 24x7

डोंगरगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस ने बचाई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ ध्वस्त

July 12, 2024 | by Nitesh Sharma

1

 

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में जहां 15 पार्षदों ने वोट किया तो वहीं प्रस्ताव के विपक्ष में 8 वोट पड़े। जबकि अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए दो तिहाई बहुमत के तौर पर 16 पार्षदों के वोट की जरूरत थी। फिलहाल कांग्रेस के सुदेश मेश्राम अपनी अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में सफल रहे। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल है।

बता दें कि डोंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और् कांग्रेस पार्टी के बीच कसमस की स्थिति पिछले 4 माह से चल रही थी। दोनों पार्टी नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर हाईकोर्ट पहुंच अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कर विवाद बनाए रखें थे। लेकिन शुक्रवार को प्रशासन ने यह विवादित स्थिति को देख अविश्वास प्रस्ताव के अन्दर चुनाव करा कर पूरी स्थिति को क्लियर कर दिया। जिसमें एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को अपनी मू की खानी पड़ी। पहले के जैसा ही इस अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस का कब्जा बना रहा।

RELATED POSTS

View all

view all