Live Khabar 24x7

Horoscope Today 15 July : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Dainik Panchang
Dainik Panchang

Horoscope Today 15 July : राशिफल के अनुसार, सोमवार 15 जुलाई का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मंगल देव के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों के बिगड़े काम आज बन जाएंगे। वहीं, कई राशि के जातक आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- उत्साहवर्धक दिन। रंगीन दिन। एक सुखद दिन। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। थोड़ा स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। भावुक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। संतान की स्थिति मध्यम। बाकी व्यापार वगैरा सब ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- घर में सुखद वातावरण रहेगा। फिर भी कलह हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। मन हंसी-खुशी रहेगा। हंसी-खुशी में जुबान अनियंत्रित मत होने दीजिएगा और धन का आवक बढ़ेगा तो निवेश अभी मत करिएगा। बैलेंस बनाकर लेकर चलिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, इत्यादि बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। फिर भी थोड़ा सा परेशान रहेगा मन। प्रेम, संतान व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे। रुका हुआ धन भी मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- नव व्यापार का प्रारंभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा समय। राजनीतिक लाभ। व्यापारिक लाभ और पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बचकर परा करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all