Live Khabar 24x7

संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय, ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों‘‘ को साझा करेंगे अपने विचार

July 16, 2024 | by Nitesh Sharma

CM
CM विष्णुदेव साय
CM विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने के संबंध में आज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संवाद कार्यक्रम में ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजन‘ परिचर्चा में भाग लेंगे और विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संबंध में अपनी परिकल्पनाओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे। संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होकर ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों‘‘ से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ सत्र स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विजन/2047 की पृष्ठभूमि, परिकल्पना और विजन डाक्यूमेंट्स तैयार करने के संबंध में प्रस्तुतिकरण होगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों के गु्रप से अलग-अलग चर्चा होगी। समापन सत्र दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ विजन को लेकर अपनी परिकल्पना साझा करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all