CG Accident : मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटीम हादसे में 1 की मौत, 20 से अधिक घायल
July 16, 2024 | by Nitesh Sharma
रायगढ़। CG Accident : सारंगढ़ भिलाईगढ़ जिले में सड़क हादसा हुआ है। जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा खैरझीटी से सारंगढ़ से जाने के दौरान हुआ है। वहीं वाहन में मौजूद मजदूरों में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, सभी मजदूर कमाने के लिए सारंगढ़ से बरमकेला की ओर जा रहे थे। तभी पिअकप क्रमांक सीजी 13 यू डी 6326 के चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक वाहन का चालन किया जा रहा था। इस दौरान वह पिअकप वाहन में नियंत्रण नही रख पाया। ऐसे में पिअकप बेकाबू होकर दुर्घटना का शिकार होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से टकरा गया।
इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गयी है। जबकि 20 लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है तेज रफ़्तार के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
पिछली घटनाओं से नहीं ले रहे सिख
कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के तहत बाहपानी गांव के करीब हुए सड़क दुर्घटना से सिख नहीं ले रहे लोग। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे। लेकिन इस घटना के बाद भी आम लोग सबक नहीं ले रहे है। वहीं प्रशासन के लोगों की नींद कुछ दिन के लिए टूटी थी। शायद प्रशासन को फिर से जागने की जरुरत है।
RELATED POSTS
View all