Live Khabar 24x7

Suspended : शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, कलेक्टर के निर्देश बाद सस्पेंड

July 16, 2024 | by Nitesh Sharma

Suspended

कबीरधाम। Suspended : जिले के एक स्कूल के शराबी शिक्षक पर कलेक्टर के निर्देश के बाद निलंबित की कार्रवाई की गई है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम महराजपुरडीह का है। आरोप है कि सहायक शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे बिना सूचना के ही गायब थे, जिसके बाद अब उनके खिलाफ कलेक्टर ने एक्शन लिया है। फत्ते सिंह पर ये भी आरोप था कि वो शराब पीकर स्कूल आते हैं।

निलंबन की यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर हुई। आदेश में बताया गया है कि शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे छह अक्तूबर 2023 से चार अप्रैल 2024 तक अनुपस्थित रहते हुए नौ अप्रैल 2024 को मेडिकल अनफिट व फिट प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। चार जुलाई 2024 से दस जुलाई 2024 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे है।

इसके बाद 11 जुलाई 2024 को सुबह 11.45 बजे शराब पीकर स्कूल में उपस्थित होने की सूचना प्राप्त हुई। शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। अतः छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1966 के भाग 04 के नियम 09 में प्रदत्त शक्ति को प्रयोग में लाते हुए शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पंडरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

RELATED POSTS

View all

view all