Live Khabar 24x7

कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आज दिल्ली दौरा

July 17, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Cabinet Meeting

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CM साय छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली शेड्यूल से ही छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री का 21 दिन के भीतर दूसरा दिल्ली दौरा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद पर नियुक्ति व निगम मंडलों में नियुक्ति के मामले में नई दिल्ली में चर्चा होने की उम्मीद है।

Read More : CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, कल सुबह होंगे रवाना

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात में ही मुख्यमंत्री साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राज्य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे की वजह से खाली हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all