Live Khabar 24x7

Horoscope Today 18 July 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 18, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 18 July 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 जुलाई, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं, कुछ राशियों के व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य के मामले में कोई रिस्क मत लीजिएगा। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बाकी हर दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंदमय जीवन गुजर रहा है। प्रेम विवाह की ओर स्थिति जा रही है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। जीवनसाथी के साथ आपका बहुत अच्छा चल रहा है। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। खर्च की अधिकता आपको तोड़ रही है, इसलिए हिसाब से चलिए। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- कमाई बढ़ गई है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। शासन-सत्ता पक्ष की नजदीकियां बढ़ गई हैं। बस भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होती जा रही है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- उत्साह बढ़ रहा है। साहस बढ़ रहा है। कर्मठता बढ़ रही है। इससे व्यावसायिक उत्थान कर रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान के कारण थोड़ी खटपट भी होगी। निवेश करने की प्रवृत्ति को थोड़ा ध्यान रखिए। बाकी स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मानसिक परेशानी बनी रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा चल रहा है। शिव जी को प्रणाम करें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all