Live Khabar 24x7

CG News : 12 साल के बच्चे में जेई के लक्षण, अस्पताल में कराया गया भर्ती, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

July 19, 2024 | by Nitesh Sharma

 

जगदलपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 12 साल के बच्चे में जेई के लक्षण पाए गए है। जिसे इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्चे के साथ परिजनों का भी टेस्ट कराया गया है। ये दुर्लभ संक्रमण लाखों में से किसी एक आदमी में पाया जाता है।

इस केस को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी मैत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जगदलपुर जेई का पहला मरीज शहर के धरमपुरा में मिला है। जेई के लक्षण 12 साल के स्कूली बच्चे में पाए गए है। मेकाज में बच्चे का इलाज चल रहा है, जेई बच्चों के लिए काफी घातक है।

जेपेनीज इंसेफ्लाइटिस मच्छर के काटने से होने वाला एक ऐसा दुर्लभ संक्रमण है जो लगभग दो लाख लोगों में से किसी एक आदमी में पाया जाता है। जेपेनीज इंसेफ्लाइटिस को आमतौर पर जापानी बुखार के नाम से भी पहचाना जाता है, यह एक तरह का दिमागी बुखार होता है जो वायरल संक्रमण की वजह से होता है।

RELATED POSTS

View all

view all