Live Khabar 24x7

केदारनाथ में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत, 8 घायल

July 21, 2024 | by Nitesh Sharma

1

 

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से पैदल जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोग घायल बताये जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसा उस समय हुआ जब गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। ये हादसा चीरवासा नामक स्थान पर हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पैदल ही जा रहे थे, इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिर गया। वहीं मलबे की चपेट में आने से की यात्रियों की मौत हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही चौकी गौरीकुण्ड पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों ने पाया कि पहाड़ी से आए मलबा पत्थर की चपेट में आए 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया। वहीं अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी मलबे के नीचे हो सकते हैं। फिलहाल जानकारी मिली है कि उक्त सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे। इसी बीच चीरवासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आ गया और ये सभी लोग हादसे का शिकार हो गए।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all