Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

July 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather Update

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अब मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। बीजापुर और सुकमा जिले में बारिश से सबसे खराब स्थिति है। सुकमा में लगातार बारिश की वजह से गोदावरी नदी उफान पर है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटे मेंबालोद, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, एसबी, सरगुजा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, केसीजी, कोरबा, महासमुंद, एमएमएसी, मुंगेली, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all