एयरपोर्ट से गायक राहत फतेह अली खान अरेस्ट, पूर्व मैनेजर ने दर्ज कराया मामला
July 22, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया. जियो टीवी के हवाले से ये बात सामने आ रही है कि पुलिस स्टेशन से राहत फतेह अली खान से कई घंटों से पूछताछ चल रही है.
बता दें कि राहत फतेह अली खान और उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में मामले दर्ज कराए हुए हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का आरोप
इस साल की शुरुआत में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने राहत फतेह अली खान पर शिकंजा कसा था। राहत पर आरोप था कि उन्होंने 12 सालों में लोकल और इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट से लगभग 8 अरब रुपए कमाए हैं। ऐसे में एजेंसी ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी।
RELATED POSTS
View all