Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी ग्राहकों के लिए शानदार मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें रेट्स
July 24, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 69,602 रुपए थी, जो आज 69,194 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 84,919 रुपए थी, जो आज 84,897 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 69,194 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 68,917 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 63,382 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 51,896 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 40,479 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 84,897 रुपये हो गई है।
RELATED POSTS
View all