मानसून सत्र का अंतिम दिन आज, प्रश्नकाल में पूछे जाएंगे खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के सवाल
July 26, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। आज सदन में भारी हंगामा देखने को मिल सकता है। सदस्यों ने आज 87 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। 14 विधायकों की ओर से निजी याचिकाएं प्रस्तुत होगी।
Read More : सीएम साय आज जाएंगे दिल्ली, कल नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, दोनों डिप्टी CM भी रहेंगे मौजूद
आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के सवाल पूछे जाएंगे. सदन में मलेरिया और डायरिया के प्रकोप पर होगी चर्चा. भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ध्यानाकर्षण के माध्यम से मुद्दा उठाएंगे. विधायक मोतीलाल के सवालों का स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जवाब देंगे. प्रतिपक्ष के सदस्य भी चर्चा में शामिल होंगे. इस दौरान सदन में शेष 87 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पड़े हुए हैं, उनका भी जवाब दिया जाएगा. वहीं कई संकल्प भी आज सदन में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
RELATED POSTS
View all