Gold-Silver Latest Price : सोना ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, चांदी की कीमतों में भी बढ़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट्स
July 26, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Gold-Silver Latest Price : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 68,227 रुपए थी, जो आज 68,069 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 81,474 रुपए थी, जो आज 81,136 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 68,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 67,796 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 62,351 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 51,052 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 39,820 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 81,136 रुपये हो गई है।
RELATED POSTS
View all