Live Khabar 24x7

Suicide : 11वीं कक्षा के छात्र ने किया सुसाइड, मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर उठाया आत्मघाती कदम

July 28, 2024 | by Nitesh Sharma

suicide

 

दुर्ग : Suicide : भिलाई में एक स्कूली छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 11वीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि पिता ने पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल में गेम खेलने से मना किया था। जिसके बाद नाराज छात्र ने खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। स्मृति नगर चौकी में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, विनोबा नगर जुनवानी के रहने वाले चुम्मन साहू ने खुदकुशी कर लिया। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था। घटना के दिन स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग थी, जिसमें मृतक के पिता पिता गए थे। जहां छात्र का नंबर कम आने की जानकारी दी गई। पिता ने अपने बेटे चुम्मन साहू को नंबर कम आने की बात पर मोबाइल में गेम खेलने से मना करते हुए पढ़ाई में ध्यान देने को कहा। इसके बाद चुम्मन साहू खाना खाकर पढ़ाई करने ऊपर वाले कमरे में चल गया। देर रात होने पर पिता से चुम्मन को कॉल किया, लेकिन चुम्मन ने कॉल रिसीव नहीं किया। जब चुम्मन का बड़ा भाई उसे बुलाने के लिए ऊपर गया तो देखा कि चुम्मन ने सुसाइड कर लिया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक चुम्मन साहू 16 वर्ष का था, जो माइल स्टोन स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। वह बायोलॉजी विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता माली का काम करते हैं। बेटे के इस कदम के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all