महापौर पर एफआईआर : एजाज ढेबर समेत कांग्रेसी नेताओं ने की SSP संतोष सिंह से मुलाकात, FIR को शून्य करने की मांग की
July 29, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर समेत कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। जहां कांग्रेसी नेताओं ने एसएसपी से FIR को शून्य करने की मांग की।
बता दें कि 24 जुलाई, 2022 को कांग्रेस पार्टी विधानसभा घेराव करने निकली थी। हालांकि पुलिस के दलबल और बेरिकेटिंग कांग्रेस कार्यकर्ता को आगे बढ़ने नहीं दिया। इस पर दिनभर राजनीति गरमाई रही। इसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें रायपुर के महापौर एजाज ढेबर नजर आये। जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वीडियो में वे पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौच और मुक्का मारते हुए नजर आये। इस वीडियो ने सियासी पारा हाई कर दिया। मामले में पुलिस ने अभद्रता और गालीगलौच, सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर महापौर ढेबर के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
RELATED POSTS
View all