Live Khabar 24x7

Horoscope Today 30 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 30, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 30 July 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 30 जुलाई 2024, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के चांस बन रहे हैं। वहीं, कुछ राशियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे दिन अच्छा रहेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अद्भुत रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- बचकर पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शादी-ब्याह तय हो सकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की स्थिति अच्छी होगी। सुखद जीवन। रंगीन जीवन बिताएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे या तो परास्त हो जाएंगे या तो मित्र बन जाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भावुकता पर काबू रखें। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभ दिन। किसी को कुछ प्रारंभ करना है सीखना, लिखना, पढ़ना तो आज का दिन चुनें। प्रेम मं थोड़ी नोंकझोक संभव है। थोड़ी मीठी नोंकझोक। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। कोई शुभ संस्कार हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all