Live Khabar 24x7

IND vs SL 3rd T20 : आज खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, भारतीय धुरंधरों के पास क्लीन स्वीप करने का मौका

July 30, 2024 | by Nitesh Sharma

SL vs IND 2nd T20
SL vs IND 2nd T20
SL vs IND 2nd T20

नई दिल्ली। IND vs SL 3rd T20 : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 3 टी-20 मैचों सीरीज का तीसरा और अंतिम आज खेला जाएगा। भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 मैच 30 जुलाई की शाम 7:00 बजे कैंडी के पल्लीकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने रविवार को दूसरे T20I में श्रीलंका पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद सीरीज अपने नाम की।

हेड टू हेड आंकड़े
भारत और श्रीलंका ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 टी20 मैच खेले हैं। इसमें भारतीय टीम 21 जीत के साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में बढ़त बनाए रखी है, जबकि श्रीलंका ने इनमें से नौ मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और अक्षर पटेल।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो और पथुम निसांका।

RELATED POSTS

View all

view all