Live Khabar 24x7

Wayanad Landslide : वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 106 लोगों की मौत, वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर, 225 जवान तैनात, केरल ने 2 दिन का शोक घोषित किया

July 30, 2024 | by Nitesh Sharma

Wayanad Landslide

 

वायनाड। Wayanad Landslide : केरल के वायनाड में भीषण बारिश के कारण भूस्खलन हुई है। भूस्खलन में वायनाड के मेपाड्डी, मुंडक्कल और चूरलमाला इलाके के कई मकान मलबें में दब गए। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस त्रासदी में लोगों की मौत की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। केरल सरकार ने इस त्रासदी के बाद दो दिन के शोक की घोषणा की है। मलबे में कई लोग अब भी दबे हैं। उनकी तलाश के लिए ड्रोन और खोजी डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहत बचाव अभियान के लिए पहले से ही तैनात लगभग 225 कर्मियों की कुल क्षमता वाली चार टुकड़ियों के अलावा, लगभग 140 कर्मियों की क्षमता वाली दो और टुकड़ियां तिरुवनंतपुरम में स्टैंडबाय पर हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत हवाई मार्ग से भेजा जाएगा। सेना एचएडीआर प्रयासों के समन्वय के लिए कोझिकोड में एक कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर स्थापित कर रही है। प्रभावित क्षेत्र की हेलीकॉप्टर से जांच की जा रही है और बचाव अभियान को सही दिशा में ले जाने के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all