पानी समझकर शराब को पी गई तीन साल की बच्ची, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
July 31, 2024 | by Nitesh Sharma

बलरामपुर। CG News : बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बताया जा रहा है कि बच्ची घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।
Read More : CG News : सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने की पैसे की मांग
जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।
बच्ची की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को 3 वर्षीय सरिता ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
RELATED POSTS
View all