Live Khabar 24x7

Accident : बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवाओं की मौके पर ही हुई मौत

June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

मनेन्द्रगढ़। Accident : मनेन्द्रगढ़ में स्कूटी सवार 3 युवक दुर्घटना के शिकार हो गए। तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा के रहने वाले थे। घटना मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थान क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार नफीस ट्रेवल्स की बस शहडोल से मनेन्द्रगढ़ आ रही थी। इस दौरान अनूपपुर रोड एनएच सिद्धबाबा घाटी पर मनेद्रगढ़ से कोतमा जा रहे स्कूटी सवारों को बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं, तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all