मुख्यमंत्री निवास में मनाया जायेगा हरेली तिहार, CM साय और मंत्री चढे़ंगे गेड़ी, देखें तस्वीरें
August 4, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश का प्रमुख “हरेली पर्व” मनाया जा रहा है। नए सीएम विष्णुदेव के साय भी आज हरेली तिहार मनाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास को सजा दिया गया है। जहां रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है। इसके अलावा पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही आगंतुक परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि भी रखी गई है।

रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरुआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है और इस भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री पूजा के बाद किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।

हरेली के मौके पर बैल भी सजते हैं और बैलगाड़ी भी सजती है। अपने पशुधन के सम्मान के लिए, उनकी पूजा के लिए यह बड़ा पर्व होता है। खेती किसानी की तैयारियों के बीच धरती माता के अभिवादन का यह त्योहार है और मुख्यमंत्री साय अपने परिवार सहित परंपरागत तरीके से हरेली की पूजा करेंगे।

इस अवसर पर सबसे खास लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। राऊत नाचा, करमा नृत्य आदि छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्यों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विविध लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।
RELATED POSTS
View all