Live Khabar 24x7

MIC Meeting : रायपुर नगर निगम के सभी अवैध नल कनेक्शन होंगे 100 रुपये में वैध, जानें और क्या है खास?

June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। रायपुर नगर-निगम के महापौर ऐजाज ढेबर की अध्यक्षता में MIC की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद महापौर ने मीडिया को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तृत जानकरी दी। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं मिनी यूनिपोल घोटाले पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि 35 और 46 वार्ड नंबर में पायलेट प्रोजेक्ट लागू हुआ है। गोल बाज़ार की रजिस्ट्री नए रेट से ही होगी।

महापौर ने जानकारी दिया कि रायपुर में 1 लाख घरों में अवैध नल कनेक्शन लगा हुआ हैं। 2 लाख 96 हजार वैध कनेक्शन हैं। जिसने नगर निगम वर्तमान में टैक्स वसूल रही हैं। महापौर ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन पर कार्यवाही की जाएगी। वही लोग 100 रुपए का जुर्माना देकर वैध करा सकते है। इसके आलावा यूजर चार्ज पर संशोधन की भी सहमति बनी। लम्बे समय से लंबित नगारे-निगम के अधिकारीयों के पदोन्नति के मामले पर भी सहमति बनी हैं।

RELATED POSTS

View all

view all