Live Khabar 24x7

CM हाउस में बिखरी हरेली तिहार की छटा, मुख्यमंत्री साय ने हरेली पर्व पर गौरी-गणेश की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

August 4, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudeo Sai) ने अपनी धर्मपत्नि कौशल्या साय के साथ आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली त्योहार का शुभारंभ किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत छत्तीसगढ़वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने गाय व बछड़े को लोंदी और चारा खिलाया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

  • मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी पारंपरिक वेशभूषा में, मुख्यमंत्री भी खुमरी पहन कर पूजा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

  • हरेली पर मुख्यमंत्री साय ने गाय और बछड़े को खिलाया लोंदी और चारा

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय

 

  • हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

RELATED POSTS

View all

view all