रानीदहरा जलप्रपात में हादसा! डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की मिली लाश, लापता होने पर कल शाम से चल रही थी तलाशी
August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

कबीरधाम। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू का शव रानीदहरा जलप्रपात से मिल गया है। बता दे कि तुषार दोस्तों के साथ एक पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान तुषार लापता हो गए थे। कल शाम से ही तलाशी का काम चल रहा था, आज सुबह फिर से तलाशी शुरू हुई, जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका।
Read More : Train Accident : झारखंड में हुआ बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे कई डिब्बे, अब तक 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
बताया गया कि कल शाम 4 बजे के आसपास वे वॉटरफॉल में लापता हो गए थे । स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन उन्हें तुरंत तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। मशक्कत और खोजबीन के बाद आज सुबह ये खबर आई कि तुषार का शव जलप्रपात में मिल गया है। वहीं तुषार की उम्र 21 साल बताई जा रही है।
सीएम का ट्वीट – कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई.घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं .ॐ शांति.
RELATED POSTS
View all