इस्तीफे के बाद PM शेख हसीना ने छोड़ा देश, सेना प्रमुख का बयान आया सामने, कहा – सभी राजनितिक दलों को चर्चा के लिए बुलाया
August 5, 2024 | by Nitesh Sharma
ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना ने इसतीफा दे दिया है। सेना प्रमुख वकार-उज-जमान ने जनता की भावना का ख़याल रखते हुए शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है। वहीं सेना के अल्टीमेटम के बाद से शेख हसीना ने राजधानी ढाका को छोड़ दिया यही। साथ में हसीना की बहन ने भी ढाका छोड़ दिया है। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने हसीना से कहा है कि उनको सम्मानजनक तरीके से इस्तीफा देकर सत्ता से हट जाना चाहिए। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बेटे ने सुरक्षा बलों से किसी भी अनिर्वाचित सरकार को सत्ता में आने से रोकने का आग्रह किया है।
बांग्लादेश के आर्मी चीफ की ओर से ये ऐसे समय किया है जब पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार से शुरू हुई हिंसा में कुछ घंटों के भीतर ही 100 लोगों की मौत हुई और अरबों की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया। सभी बड़े शहरों में लाखों की तादाद में लोग शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करते हुए सड़कों पर हैं। राजधानी ढाका पर प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह कब्जा कर रखा है और लाखों लोग प्रमुख चौकियों पर जमे हुए हैं। बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में 300 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इससे देश की अवामी लीग की सरकार और पीएम शेख हसीना सवालों के घेरे में आ गई।

RELATED POSTS
View all