Live Khabar 24x7

एक्सीडेंटल फायर में जवान घायल, बंदूक साफ करने के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

CRPF

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

धमतरी। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल जिले के बिरना सिल्ली कैंप में CRPF जवान गोली लगाने से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक बंदूक साफ करने के दौरान ये हादसा हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल निजी अस्पताल में जवान का इलाज चल रहा है।

Read More : Train Accident : झारखंड में हुआ बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे कई डिब्बे, अब तक 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

जानकारी के मुताबिक बंदूक साफ करते हुए सीआरपीएफ जवान के हाथ से ट्रिगल दब गया, जिसकी वजह से गोली चल गयी। घटना के बाद बैरक में अफरा तफरी मच गयी।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सीआरपीएफ जवान को गोली लगने का मामला सामने आया है,बताया जा रहा है कि यहां सीआरपीएफ के जवान को गोली लगी है, घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ पूरा मामला जिले के नगरी इलाके के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप की बताई जा रही है,जहां पदस्थ हेड कांस्टेबल समीर सिंह को गोली लगी है,बताया जा रहा है कि कैंप में रूटीन वेपन की क्लीनिंग कार्य चल रहा था, उसी दौरान जवान अपनी राइफल की सफाई कर रहा था, और अचानक गोली चल गई, उधर अचानक गोली की आवाज सुनकर कैंप में अफरा तफरी मच गई।

RELATED POSTS

View all

view all