Live Khabar 24x7

Horoscope Today 06 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 06 August 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 06 अगस्त 2024, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में अच्छी स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं, कुछ राशि जातको को काम के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय है। कवियों के लिए बहुत अच्छा समय है, जो लोग लिखने का काम करते हैं। उन लोगों का अच्छा समय दिख रहा है। प्रेम में थोड़ा तू-तू,मैं-मैं होने का संकेत है। बच्चों के सेहत में सुधार होगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि :भूमि और वाहन की खरीदारी का सुअवसर है। घर में थोड़ी हल्की नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : व्यापारिक चार चांद लग रहे हैं। अपनों का साथ है। एक बड़ी ही व्यापारिक सार्थक ऊर्जा का संचार हो रहा है आपके अंदर, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। सद-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : सितारों की तरह चमक रहे हैं। थोड़ा स्वास्थ्य में ऊर्जा की कमी रहेगी। बाकी प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि : खर्च की अधिकता रहेगी। यद्यपि कि अच्छे कार्यों के लिए धन खर्च होगा, लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ और व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मकर राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा संबंध रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। बस थोड़े मल्टीपल रिलेशन के चक्कर में परेशान हो सकते हैं। बाकी स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all