Live Khabar 24x7

CG Breaking : ग्रामीण पर भालुओं ने किया हमला, गंभीर हालत, किए गए रायपुर रिफर

August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Transfer Breaking
CG News
CG News

गरियाबंद। CG Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि जिलामुख्यालय से पांच किमी दूर ग्राम नागबूड़ा के ग्रामीण पर भालुओं ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण दुलेश कमार आज सुबह करीब 8 बजे रानी बछिया जंगल की ओर गया था उसी दौरान एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ दुलेश ऊपर हमला कर दिया।

इस हमले से दुलेश की सिर चेहरा पीठ और जाँघ में गंभीर चोट लगी उसी दौरान नजदीक के लोगो के द्वारा हल्ला मचाते हुए भालू को भगाये और घायल व्यक्ति को गांव लेकर आए और जंगल विभाग को सूचना दिए, जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए जहाँ व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किए और गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफ़र करने की तैयारी की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all