जनदर्शन में पहुंची पूर्व फौजी की पत्नी, मुख्यमंत्री से लगाई ये गुहार
August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। पंजाब में तैनात रहे फौजी स्वर्गीय बलदेव सिंह साहू की पत्नी ललिता साहू ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर पेंशन की पूरी राशि दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई। दुर्ग से आई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति इंडियन आर्मी में पंजाब में नायक के पोस्ट पर थे।
उनकी मृत्यु हो गई और वो परिवार सहित पंजाब से छत्तीसगढ़ वापिस आ गई। पंजाब में उन्हें पेंशन की पूरी राशि मिलती थी पर छत्तीसगढ़ आने के बाद उन्हें यहां पूरी पेंशन नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देशभक्त खासकर फौजी के परिवारजनों को छत्तीसगढ़ सरकार कोई कष्ट नहीं होने देगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द ही साहू की समस्या का निराकरण हो सके। साहू ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
RELATED POSTS
View all