शाबास नीरज! पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल किया अपने नाम, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई
August 9, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। टोक्यो ओलम्पिक के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला है। नीरज जेवेलिन थ्रो के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि पेरिस में भी उनसे गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह चूक गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर CM विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम ने कहा, पेरिस ओलम्पिक में भारतीय शूरवीर@Neeraj_chopra1 को रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। नीरज ने लगातार दो ओलम्पिक में मेडल जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। शाबास नीरज।
RELATED POSTS
View all