Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक होगी जबरदस्त बारिश, कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

August 9, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में जुलाई महीने से अच्छी बारिश होने शुरू हुई। रायपुर, बिलासपुर समेत कई इलाकों में घने बादल छाए हुए है। लोगों को उमस से राहत है। हालांकि दोपहर से शाम के बीच उमस महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरलमरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर व मनेंद्रगढ़-चिरलमरी-भरतपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all