Live Khabar 24x7

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नक्सलियों के साथ करते थे मीटिंग…? बीजेपी सांसद संतोष पांडेय का दावा, पढ़े पूरी खबर

August 10, 2024 | by Nitesh Sharma

CG NEws

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। नक्सलियों के लेव्ही वसूलने के मनी ट्रेल का पर्दाफाश करते हुए मोहला-मानपुर पुलिस ने 4 नक्सलियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक विवेक सिंह के दिवंगत नंदकुमार बघेल का सलाहकार होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है?

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गिरफ्तार किया गया विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। उसके नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए की लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है।

इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कोई व्यक्ति यदि स्वर्गवासी हो जाए तो उससे कैसे सवाल करेंगे। जवाब देने के लिए वो तो उपस्थित नहीं हैं। बीजेपी की आदत है कि, हमेशा दिवंगत लोगों से सवाल करते हैं। कभी गांधी, कभी नेहरू और आज मेरे पिता से सवाल कर रहे हैं। संतोष पाण्डेय उनसे वहीं जाकर सीधे जवाब ले लें। मैं उनके आरोपों पर कोई जवाब नहीं देना चाहता हूं।

RELATED POSTS

View all

view all