डिवाइडर से टकराकर पिकअप वाहन पलटी, हादसे में मौके पर एक महिला की मौत, 11 लोग घायल
August 13, 2024 | by Nitesh Sharma

बलौदाबाजार। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में भजे गया। बता दें कि पूरी घटना सिमगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे। घूमने के बाद पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई।
हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
RELATED POSTS
View all