Live Khabar 24x7

CG Breaking : IAS चंदन कुमार बने वित्त विभाग के विशेष सचिव, राज्य सरकार ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखे आदेश

August 13, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। CG Breaking : भारतीय प्रशसनिक सेवा के अधिकारी चंदन कुमार को राज्य सरकार ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वित्त विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी IAS चंदन कुमार को सौंपी गई है। वित्त विभाग के विशेष सचिव के साथ-साथ वो विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एडिशनल चार्ज भी देखेंगे।

जारी आदेश में लिखा है, नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 12/02/200214 क्रमांक 3200/F-01003023 / सम. / ब – 4 / चार, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय के आदेश क्रमांक ई 1-03/2024 / एक / 2, दिनांक 01.08.2024 द्वारा चंदन कुमार, भा.प्र.से. (2011), विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निर्देशानुसार चन्दन कुमार, विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्त विभाग के विशेष सचिव (बजट) का कार्य किया जावेगा।

RELATED POSTS

View all

view all